असम को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. जानकारी के मुताबिक असम विधानसभा के चुनाव एक चरण में कराए जाएंगे. मार्च के पहले हफ्ते में असम में चुनाव आदर्श चुनाव संहिता लागू हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, 4 मार्च से 8 मार्च के बीच चुनाव आयोग असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.
चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग में कम से कम 25 दिनों का अंतराल रखा जाएगा. ऐसे में असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते यानी 3 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच में हो सकती है. असम चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से ही रणनीति बनाने शुरू कर दी है.
क्या तीसरी बार जीत हासिल कर पाएगी BJP?
-1763831882943.webp)


