पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने जानकारी दी कि पाक सेना ने हाल ही में हुए हमलों के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को टारगेट बनाते हुए अफगानिस्तान बॉर्डर पर हमले किए हैं. अफगान लोकल मीडिया और पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की है.
हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह नहीं बताया गया कि हमले किन इलाकों में किए गए या इसमें कितना नुकसान हुआ. लेकिन पाक की ओर से तर्क दिया गया कि यह हमले रमजान शुरू होने के बाद से पाकिस्तान में हुए तीन आतंकवादी हमलों के जवाब में किए गए हैं.



