आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को पूरे देश में लागू करने की वकालत की है. आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां आयोजित पूर्व सैनिकों के संवाद सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि यूसीसी का लागू होना बहुत अच्छी बात होगी. पूरे देश में लागू होना और भी अच्छा होगा, लेकिन मेरा मानना है कि इसे उत्तराखंड की तरह ही लागू किया जाना चाहिए. उत्तराखंड पिछले साल 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य था.
आरएसएस प्रमुख ने यूसीसी की तारीफ करते हुए कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रस्ताव तैयार करने के बाद इसे सार्वजनिक चर्चा के लिए रखा गया. इसके बाद 3 लाख लोगों के सुझाव मिले, इन पर विचार किया गया और उन्हें स्वीकार किया गया.
यूजीसी पर क्या बोले?


