इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस तेजी से आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. कई लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायत सामने आई. घटना के दौरान करीब 4 से 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित लोगों की हालत स्थिर है.
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर पर पानी का लगातार छिड़काव कर उसे ठंडा किया और करीब आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पा लिया. बाद में सिलेंडर को बोरी से ढककर गैस का फैलाव पूरी तरह रोका गया.
दमकलकर्मियों की तबीयत बिगड़ी


