दुबई में फंसीं नरगिस फाखरी: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोलीं- “दो दिन पागल कर देने वाले रहे”

दुबई में फंसीं नरगिस फाखरी: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोलीं- “दो दिन पागल कर देने वाले रहे”

Nargis Fakhri In Dubai: अमेरिका और इजराइल ने जब से ईरान पर हमला किया है, पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है. अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान लगातार मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है. यूएई में भी कई ड्रोन अटैक हुए. ऐसे हालात में वहां रह रहे लोग डर के साए में जी रहे हैं. फिल्म एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी इन दिनों दुबई में ही हैं और वहां जिस तरह के हालात हैं, उससे डरी हुई हैं.

नरगिस फाखरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दुबई में अपनी बालकनी से खींची गई तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं. एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा है, “दो दिन पागल कर देने वाले रहे हैं.”

इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ही एक वीडियो भी शेयर किया है. ये वीडियो भी उन्होंने अपनी बालकनी से बनाया है. इसमें वो दुबई की ऊंची इमारत से वहां के आसमान को कैप्चर कर रही हैं, मानों वो आसमान में किसी ड्रोन या मिसाइल की तलाश में हों या उसके डर में.

नरगिस ने लिखी ये बात

दुबई डाउनटाउन से इस वीडियो शेयर करते हुए वो लिखती हैं, “चाहे जो भी हो, ये फिक्र और डर बना रहता है क्योंकि आपको नहीं पता कि अगले पल क्या होने वाला है. नींद भी नहीं आ रही है, आपका दिमाग हाई अलर्ट पर रहता है. इतनी देर हो चुकी है और मैं पूरी तरह जागी हुई हूं.”

Fakhri

कई सितारे यूएई में अटके

नरगिस फाखरी ही नहीं, यूएई में कई बॉलीवुड और साउथ सितारे जंग के हालात में फंस गए हैं. वहां से सभी फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं और लोग फंसे रहने को मजबूर हैं. जो सितारे भारत आना चाहते हैं और वहां फंसे हुए हैं उनमें ईशा गुप्ता और सोनल चौहान का नाम भी शामिल है. साउथ एक्टर विष्णु मांचू और अजीत भी दुबई में ही हैं. एरिका फर्नांडीज़ भी वहीं हैं.