YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पार करने वाले पहले वैश्विक नेता बने नरेंद्र मोदी

YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पार करने वाले पहले वैश्विक नेता बने नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को YouTube पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं. रैंकिंग के मुताबिक, वो इस कैटेगरी में दूसरों के मुकाबले काफी बेहतर तरीके से आगे हैं. इस रैंकिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर बेस का सिर्फ एक-चौथाई हैं.

उनके सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना से ज्यादा है. ये दुनिया भर में उनके डिजिटल आउटरीच और एंगेजमेंट के पैमाने को साफ तौर पर जाहिर करता है. पीएम मोदी को ये कामयाबी उनके एक और माइलस्टोन हासिल करने के कुछ ही दिनों बाद ही मिल गई है. हाल ही में Instagram पर उनके 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं.

Narendra Modi

इंस्टाग्राम से कबसे जुड़े?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 2014 में Instagram से जुड़े थे, उनके Instagram पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के फॉलोअर्स की कुल गिनती PM मोदी के अकेले फॉलोअर्स की गिनती से कम है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

भारत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर हैं. वहीं राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं.