उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नया आगरा बसाए जाने की मोहर लग गई है. इसे 14480 हेक्टेयर में बसाया जाएगा. यीडा के अधिकारियों ने दावा किया कि नया आगरा पर्यटन और मनोरंजन का केंद्र बनेगा. पर्यटकों को लुभाने के लिए बोटिंग और वॉकवे तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही 823.7 हेक्टेयर में ग्रीन रिवर बफर जोन बनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल और दुर्लभ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे.
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने पिछले साल बोर्ड बैठक में नया आगरा बसाने का प्लान पेश किया था. जिसे 14480 हेक्टेयर में बसाया जाना है. यीडा इस योजना को मास्टर प्लान 2041 के अंतर्गत प्रस्तुत किया था. मास्टर प्लान के अनुसार नए आगरा शहर को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. यह शहर-हरा भरा और मनोरंजन का हब बनेगा.



