असम में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है. यहां की 126 सीटों पर मार्च के अंत या अप्रैल में वोटिंग हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. मगर इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच महिलाएं भी शामिल हैं. सांसद गौरव गोगोई को भी टिकट दिया गया है. गोगोई जोरहाट से चुनावी ताल ठोकेंगे. वहीं, नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया नजीरा से मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया गया है.
किसे कहां से मिला टिकट?
असम में 10 साल से NDA की सरकार
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. यह पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने असम में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई. असम में 10 साल से बीजेपी की सरकार है. सत्ता से बाहर कांग्रेस इस बार वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. इस बार चुनाव की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है.





