SRK In Hurun Global Rich List: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दौलत के मामले में भी एक बार फिर किंग साबित हुए हैं. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख खान ने फिर अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में शाहरुख देश के सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर शामिल हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले किंग खान को झटका लगा है. उनकी दौलत में गिरावट दर्ज की गई है. लिस्ट के मुताबिक शाहरुख की नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,800 करोड़ रुपये आंकी गई है.
हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 5 मार्च को जारी हुई थी. नेटवर्थ 15 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक है. बिलिनेयर के मामले में भारत दुनिया में तीसरे पायदान पर रहा. लिस्ट में भारत से 308 बिलिनेयर के नाम को शामिल किया गया है. बिलिनेयर के मामले में चीन (1110) पहले और अमेरिका (1000) दूसरे नंबर पर रहा.



