गिरीश पार्क के पास TMC-BJP समर्थकों में झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

गिरीश पार्क के पास TMC-BJP समर्थकों में झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

सेंट्रल एवेन्यू स्थित कैबिनेट मंत्री शशि पांजा के घर पर हमला हुआ है. TMC ने आरोप लगाया है कि यह हमला BJP की ओर से किया गया है. इस घटना में TMC के कई लोग घायल हो गए हैं, इसके अलावा शशि पांजा की कार में भी तोड़फोड़ की गई है. हमले के बाद पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, “मुझे ईंट से घायल किया गया, मुझ पर ईंट से हमला किया गया है.

शनिवार को मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क के पास TMC और BJP के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं. यह जगह ब्रिगेड परेड ग्राउंड से करीब 5 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज एक रैली होनी है.

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वह राज्य को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरे के तहत पीएम मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब 18680 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

किन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा?

पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं, उनमें मुख्य रूप से चार अहम क्षेत्र शामिल हैं.

  1. सड़क परिवहन: राज्य में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने से जुड़ी परियोजनाएं.
  2. रेलवे: रेल नेटवर्क को मजबूत करने और नई सुविधाएं देने वाली योजनाएं.
  3. बंदरगाह और जहाजरानी: समुद्री रास्तों से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बंदरगाहों के विकास से जुड़े काम.

चुनाव से पहले बड़ा तोहफा

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से की गई यह घोषणा बंगाल के लोगों के लिए एक बड़े तोहफे के रूप में देखी जा रही है. ऐसे में इस दौरे को राजनीतिक और विकास की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. यह दौरा राज्य की सीएम ममता के लिए चिंता का सबब बन सकता है.