ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के वाशिंगटन स्थित मिलिट्री बेस पर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया है. इसके बाद पूरे वाशिंगटन को अलर्ट पर रखा गया है. ड्रोन के बारे में अमेरिकी प्रशासन जानकारी जुटा रही है. दिलचस्प बात है कि ये ड्रोन जहां उड़ रहे थे, वहीं पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. ड्रोन मामले के बाद दोनों नेताओं के लोकेशन को बदल दिया गया है. दोनों को अज्ञात जगहों पर भेजा गया है.
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक गुरुवार को पेंटागन के पास एक अमेरिकी मिलिट्री बेस के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अधिकारी यह जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर यह आया कहां से?
ईरान की जवाबी कार्रवाई US तक पहुंच गई?



