Shah Rukh Khan Film King: इस साल बॉलीवुड वाले बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं. वजह साल की शुरुआत में ही पता लग गई है. सनी देओल की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब रणवीर सिंह आ गए हैं.और ‘धुरंधर 2’ इतनी आसानी से मानेगी नहीं. जिसके बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स का आना बाकी है. पर साल के आखिर में शाहरुख खान अपनी KING से गर्दा उड़ाने का प्लान कर चुके हैं. यही वजह है कि तेजी से अपनी फिल्म का काम निपटा रहे हैं. पिक्चर का फर्स्ट लुक और डेट अनाउंसमेंट वीडियो सामने आ गया है. 24 दिसंबर,2026 को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म का हाल ही में बड़ा शूट कंप्लीट हुआ. मंबई के ही एक स्टूडियो में सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस पूरा किया गया है. अब सिद्धार्थ आनंद ने कौनसी नई प्लानिंग कर ली है. क्या है 10 रशियन फाइटर्स वाला पूरा अपडेट?
शाहरुख खान की साल 2023 के बाद कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. उस साल वो बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए थे, क्योंकि पठान और जवान ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. लेकिन अब किंग से पहले एक और फिल्म में दिखने की बातें चल रही हैं. जो है रजनीकांत की JAILER 2. इस साल फिल्म रिलीज होगी. हाल ही में जानकारी मिली थी कि उनका एक्सटेंडेट कैमियो होगा और वो पुलिसवाले का किरदार निभाते दिखेंगे. जानिए अब किंग पर क्या अपडेट आ गया है.


