आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा शासित दिल्ली में एक बार फिर खुलेआम सूखा नशा और अवैध शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ है. इस बार यह नशे का कारोबार कैमरे में कैद हुआ है. इसकी कथित वायरल वीडियो को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर साझा कर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि टीवी9 वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर में खुलेआम हो रहा नशा कारोबार कैमरे में कैद हो गया, लेकिन इस पर सरकार मौन है. जिस तरह से खुलेआम नशा बिक रहा है, उससे साफ है कि तस्करों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है.



