आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा के पोंडा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गीतेश नाइक के समर्थन में परिवर्तन सभा को संबोधित किया. उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के एक महीने बाद ही पंजाब और दिल्ली की तरह गोवा में भी बिजली मुफ्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि 14 साल से राज कर रही भाजपा ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी कुछ नहीं दिया.
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पोंडा में चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है. सड़कें टूटी पड़ी हैं, स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं. लोगों बता रहे हैं कि पीने के पानी में कीड़े आ रहे हैं. इस पानी को कैसे पिएं? ये लोग पांच साल तो काम नहीं करते, लेकिन चुनाव में भी काम नहीं करते. ऐसे लोगों को वोट क्यों देते हैं? 14 साल से गोवा के अंदर भाजपा की सरकार है.


