Monday, March 31, 2025

बिपाशा बसु के फैमिली में जल्द होगी नए मेंबर की एंट्री, 43 की उम्र में बनेंगी मां

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया है , बिपाशा ने हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने मैटर्निटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं जिनमें एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। फोटोज पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन बोल्ड पिक्चर्स के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

बोल्ड अवतार में  अभिनेत्री ने कराया फोटोशूट

बिपाशा बसु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई अपनी पिक्चर्स शेयर कीं और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक नया समय, एक नया दौर, एक नई रोशनी हमारे जीवन के प्रिज्म में एक नया शेड जोड़ रही है। ये हमें उससे थोड़ा और अधिक संपूर्ण कर देगी जितने हम हुआ करते थे। हमने ये यात्रा अकेले प्रारंभ की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम एक से दो हो गए। दो लोगों के लिए इतना सारा लव हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। तो जल्द ही, हम दोनों जो कभी 2 हुआ करते थे… तीन हो जाएंगे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

43 वर्ष की आयु में मां बनने जा रहीं अभिनेत्री 

गौरतलब है कि बिपाशा बसु बीते कुछ टाइम से लाइमलाइट से दूर थीं। कई स्टार्स के साथ नाम जुड़ने के बाद एक्ट्रेस ने वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और अब लगभग 6 साल के बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। बिपाशा बसु की आयु 43 साल है और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles