• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Tuesday, July 21, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

Aadhaar से जुड़े स्कैम से कैसे बचें? UIDAI के ये 3 टूल्स आपका बैंक अकाउंट रखेंगे सुरक्षित

By
Rajsatta Express
-
December 20, 2025
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Aadhaar से जुड़े स्कैम से कैसे बचें? UIDAI के ये 3 टूल्स आपका बैंक अकाउंट रखेंगे सुरक्षित

    हर छोटे से बड़े काम के लिए Aadhaar की जरूरत पड़ती है, यही वजह है कि अब स्कैम करने वालों ने आधार से जुड़े स्कैम कर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना शुरू कर दिया है. बैंक अकाउंट, पैन कार्ड से लेकर मोबाइल नंबर तक हर जगह आधार जुड़ा हुआ है. ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि आखिर Aadhaar Card को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए? UIDAI ने आधार की सेफ्टी के लिए ऑनलाइन कुछ ऐसे टूल्स दिए हैं जो बहुत ही काम के हैं, बहुत से लोगों को इन टूल्स की जानकारी है लेकिन अब भी बहुत से लोगों को इन टूल्स का पता नहीं है.

    एक छोटी सी लापरवाही भी स्कैमर्स को अकाउंट खाली करने का मौका दे सकती है. आप भी अगर आधार कार्ड को सुरक्षित रखने का तरीका नहीं जानते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आधार और अपने बैंक अकाउंट में पड़े पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं?

    Biometric Lock

    UIDAI की साइट पर बायोमेट्रिक (उंगली और आंखों के स्कैन डेटा) को लॉक कर सकते हैं, ये ऑप्शन भी आधार सर्विस में ही मिलेगा. एक बार लॉक करने के बाद कोई भी AePS (Aadhaar Enabled Payment System) के लिए आधार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा जिससे फ्रॉड की संभावना बहुत ही कम हो जाएगी.

    Aadhaar Lock और Unlock करें

    आधार पर ताला लगाने या फिर हटाने के लिए UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाएं और फिर होमपेज पर नजर आ रहे My Aadhaar सेक्शन में आधार सर्विस में जाएं. यहां आपको आधार लॉक/अनलॉक करने का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प की मदद से आप चाहे तो आधार को लॉक या फिर अनलॉक कर सकते हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि इससे फायदा क्या है? फायदा है जनाब, एक बार आधार लॉक हो जाने के बाद कोई भी चाहकर भी आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा.

    Aadhaar Lock Unlock
    (फोटो-UIDAI)

    Masked Aadhaar

    होटल में चेक इन करना हो या फिर कभी किसी को किसी सर्विस के लिए आधार देने की जरूरत पड़े तो आप UIDAI की ऑफिशियल साइट के जरिए ये खास आधार डाउनलोड कर सकते हैं. अब आप पूछेंगे कि इसमें क्या खास है…? खास ये है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए पूरा आधार नंबर नहीं दिखाई देता, केवल आखिरी के कुछ ही अंक दिखाई देते हैं और बिना फुल आधार नंबर के रिस्क थोड़ा कम हो जाता है.

    ध्यान दें: बैंक अधिकारी या फिर आधार ऑफिस से कोई भी कभी कॉल नहीं करता है, ऐसे में अगर कोई भी आपको कहे कि मैं बैंक या आधार ऑफिस से बात कर रहा हूं और आपके आधार से जुड़े काम के लिए ओटीपी की जरूरत है तो तुरंत कॉल काट दें और ओटीपी शेयर करने की गलती न करें.

    • TAGS
    • Aadhaar News Hindi
    • Aadhaar Safety Tips
    • Aadhaar Scam
    • AePS Fraud
    • Bank Account Security
    • Biometric Lock Aadhaar
    • Cyber Fraud India
    • Masked Aadhaar
    • UIDAI Alert
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleयूपी में घने से अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट, 50 मीटर से कम विजिबिलिटी; एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट लागू
      Next articleKia की 2026 में बड़ी तैयारी! नई जनरेशन Seltos जनवरी में लॉन्च, साल के अंत तक आएगी Sorento Hybrid
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में दर्ज की FIR, जानिए किन आरोपों में हो रही जांच

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से तेज हुई गठबंधन की चर्चा, सीट शेयरिंग पर क्या बन सकता है फॉर्मूला?

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक? जानिए इस पर क्या है एक वरिष्ठ पत्रकार की राय

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0