आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश को बाढ़ से बचाने में की मदद, दान दिए 25 लाख

आमिर ने जीता दिल, हिमाचल त्रासदी में दान दिए 25 लाख
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान  ने हिमाचल प्रदेश को 25 लाख रुपए दान दिए है ये पैसा आपदा राहत कोष में दिया गया है ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद हो सके। वहीं, राज्य सरकार ने एक बयान साझा किया जिसमे यह जानकारी सबको दी गई। आमिर को धन्यवाद बोलने के लिए खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने उनका इस राहत की राशि देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सहायता निसंदेह राहत और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसका असली मकसद आपदा से ग्रस्त हुए लोगों को राहत पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।” आमिर खान के इस सहयोग से बाढ़ से परेशान और जरुरत मंद लोगों को मदद मिलेगी। इससे पहले सुक्खू ने 51 लाख रुपए की अपनी पूरी जमा राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी थी ताकि राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
बता दे, हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया, जब से 24 जून को मानसून की शुरुआत हुई थी तब से ही 22 सितंबर तक बारिश जैसी घटनाओं में अब कर 287 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि राज्य को 12,000 करोड़ रुपए का नुकसान भी हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हरियाणा , बिहार , ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान  और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने राहत और मदद के लिए व पुनर्वास उपायों में राज्य की मदद के लिए 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी है।
Previous articleबृजभूषण ने पहलवान को कमरे में बुलाकर जबरदस्ती गले लगाया, दिल्ली पुलिस ने कहा हमारे पास पर्याप्त सबूत
Next articleमुख्यमंत्री ने दिया महिलाओं को तोहफा, 2.2 लाख महिलाओं कर्ज माफ