AAP ने किया यशवंत सिन्हा के समर्थन की घोषणा ,संजय सिंह बोले- मुर्मू के लिए सम्मान पर वोट विपक्षी कैंडिडेट को

AAP ने किया यशवंत सिन्हा के समर्थन की घोषणा ,संजय सिंह बोले- मुर्मू के लिए सम्मान पर वोट विपक्षी कैंडिडेट को

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की घोषणा की है। AAP  के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार यानी बीते कल इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे।

इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा, विधायक आतिशी और PAC के अन्य सदस्य उपस्थित थे। AAP एकमात्र गैर-भाजपा गैर-कांग्रेसी पार्टी  है जिसकी दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं।

दोनों राज्यों को मिलाकर आम आदमी पार्टी  के 10 राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही, दल के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो सहित कुल 156 विधायक हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार (18 जुलाई) को मतदान होगा , और परिणाम  21 जुलाई को आएंगे। AAP  के अतिरिक्त , तेलंगाना में सत्तारूढ़ TRS ने भी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को अपना समर्थन दिया है।