गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए AAP ने जारी की 11 वीं लिस्ट, अब तक 151 उम्मीदवारों के नाम कर चुकी है घोषित

गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए AAP ने जारी की 11 वीं लिस्ट, अब तक 151 उम्मीदवारों का नाम कर चुकी है घोषित

Gujarat Elections 2022: गुजरात असेंबली इलेक्शन 2022 के लिए तिथियों का ऐलान होने के बाद सियासी पार्टियों ने अपनी गतिविधियों को तीव्र कर दिया हैं। इसी क्रम में सोमवार यानी आज आम आदमी पार्टी ने अपने 12 कैंडिडेट्स की 11वीं सूची जारी की। इससे पूर्व शनिवार को AAP ने अपने कैंडिडेट्स की 10वीं लिस्ट जारी की थी। पार्टी की तरफ से जारी की गई 10वीं लिस्ट में 21 प्रत्याशियों  के नामों पर मुहर लगाई गई है।

AAP की तरफ से अब तक टोटल 151 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दल इस कारण जल्द से जल्द कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें लोगों के बीच जाने का भरपूर  समय मिल सके।

AAP की तरफ  से गुजरात असेंबली चुनाव के लिए आज जारी की गई 12 कैंडिडेट्स की लिस्ट में गांधीधाम से बीटी महेश्वरी,राजकोट वेस्ट से दिनेश जोशी, कुटियाना से भीमाभाई दानाबाई माकवाना, बोटाड से उमेश माकवाना , दंता से एमके बोम्बाडिया, पालनपुर से रमेश नाभानी, कांकरेज से मुकेश ठक्कर, राधनपुर से लालजी ठाकोर, मोदासा से राजेंद्रसिन्ह परमार, राजकोट ईस्ट से राहुल भुवा, और ओलापड से धार्मिक मालवीय को चुनावी रण में उतारा है।