AAP ने किया स्वाति मालीवाल का प्रमोशन, पहली बार पहुंचेगी राज्यसभा

AAP ने किया स्वाति मालीवाल का प्रमोशन, पहली बार पहुंचेगी राज्यसभा

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। आप ने तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिनमें सबसे चौंकाने वाले नाम हैं स्वाति मालीवाल का। जी हां, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहली दफा राज्यसभा जाएंगी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें बड़ा प्रमोशन दिया है। पार्टी ने हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता की जगह स्वाति मालीवाल को मौका दिया है। इसके अलावा जेल में बंद संजय सिंह फिर से राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। बता दें कि 4 अक्टूबर 2023 को ईडी ने कथित शराब घोटाले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

वहीं AAP ने एनडी गुप्ता को दोबारा से राज्यसभा भेजेगी। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने इसका फैसला लिया है। इसी महीने 17 जनवरी को तीन सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने वाले है। 19 जनवरी को वोटिंग होनी हैं। नामांकन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी है। लेकिन उससे पहले शुक्रवार को आप ने अपने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल इटालिया ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सांसद के रूप में नॉमिनेट किए जाने पर बधाई दी है। इटालिया ने ट्वीट कर लिखा, ”अरविंद केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक, भ्रष्ट BJP आम आदमी की आवाज़ को रोकना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल और संजय सिंह के नाम से अपनी दहाड़ संसद गूंजती रखने का मास्टर स्ट्रोक मारा है।  भाजपाईंयो के बहेरे कानों में अब स्वाति जी की दहाड़ गूंजेगी। जय हिन्द।”