आप इन 20 स्टार प्रचारकों के साथ गुजरात में वोटरों को लुभाने का करेगी प्रयास

गुजरात इलेक्शन के लिए AAP ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार यानी बीते कल गुजरात में आगामी असेंंबली इलेक्शन के लिए 20 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है। दल के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरबिन्द केजरीवाल, दिल्ली के डीप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित दल के दिग्गज नेताओं के नाम सुमार हैं। 

राज्य सभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्डा भी चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। जहाँ पार्टी अपना पैर जमाने की कोशिश कर रही है, पंंजाब से राज्यसभा एमपी हरभजन सिंह भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

आपको बता दें कि लिस्ट में पंजाब सरकार की दो महिला मिनिस्टर बलजिंदर कौर और अनमोल गगन मान का भी नाम शामिल है। इससे पूर्व 4 नवंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार ने आगामी गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए दल के नेशनल ज्वाइंट जनरल सीक्रेटरी इसुदान गढ़वी को सीएम पद का कैंडीडेट घोषित किया था।