Wednesday, April 2, 2025

संसद सुरक्षा चूक मामले में बेंगलुरु से पूर्व पुलिस अधिकारी का बेटा गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते दिनों संसद की 22 वीं बरसी पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। जिसमें एक आरोपी सागर शर्मा ने दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों के पास पहुंच गए थे। जिसके बाद सदन के अंदर हड़कंप मच गया था। वहीं कुछ सांसदों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। फिर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर दिया। इसके अलावा सदन के अंदर मनोरंजन ने स्मोक कैंडल भी जलाई जलाई थी। वहीं संसद में सुरक्षा चूक मामले बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने बेंगलुरु से एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने कर्नाटक के बागलकोट शहर से मनोरंजन के दोस्त को धर दबोचा है। जिसका नाम साई कृष्णा है। इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों में साई और मनोरंजन रूममेट भी थे।

बताया ये भी जा रहा है शख्स के पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के मामले में अबतक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खबरों के अनुसार, साईकृष्ण ने मनोरंजन को ही स्मोक कैंडल लाकर दी थी। बता दें कि संसद के अंदर चर्चा के दौरान ही मनोरंजन और सागर शर्मा ने स्मोक कैंडल को जलाकर धुआं-धुआं फैला दिया था।

वहीं संसद के बाहर से अनमोल शिंदे और नीलम देवी को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया। दोनों ने गिरफ्तारी के वक्त नारे भी लगाए थे। बता दें कि संसद में सेंधमारी का मास्टरमाइंड ललित झा है। सभी लोगों इस कांड को अंजाम देने से पहले ललित के घर भी रुके थे। इसके अलावा संसद के बाहर का वीडियो भी ललित ने अपने फोन से बनाया था। 14 दिसंबर को मास्टमाइंड ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles