एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, लीक हुई फोटो

एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की  शूटिंग, लीक हुई फोटो
काफी चर्चा में रहने के बाद अब बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार फिर से अपनी नई फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं. खिलाड़ी कुमार की सेट से एक फोटो  लीक हुई है जिसमें वो सरदार के गेट अप में दिखाई दे रहे हैं. उनके सिर पर पगड़ी है, आंखों पर चश्मा, लंबी -लंबी  दाढी लगाए वो खेतों में खड़े  दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम फिलहाल निर्धारित नहीं है लेकिन लंदन में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि, वासु भगनानी के साथ इस बार एक्शन किंग ने हाथ मिलाया है और उनकी इस फिल्म को टीनू सुरेश देसाई निर्देशित करेंगे. फिल्म का नाम क्या होगा या फिर इसकी स्टोरी क्या होगी. इसे लेकर अभी तक कोई अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन फिलहाल अक्षय कुमार लंदन में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं. कहा जा रहा है कि ये पिक्चर किसी फैन ने शूटिंग के दौरान क्लिक की और उसे इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया. अगस्त तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्षय कुमार इंडिया लौटेंगे.

 

अक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में जारी होने जा रही है। आनंद एल राय की इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसके अतिरिक्त वह ‘राम सेतु’ में नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीस के साथ दिखाई देने वाले हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर कोई फ्लैफ रही थी .