Saturday, October 19, 2024
f08c47fec0942fa0

जब कोर्ट को देवानंद के काले कोट पहनने पर लगाना पड़ा था बैन, हैरान कर देगी वजह..

अभिनेता देव आनंद अपने समय के सबसे बड़े सुपर स्टार थे। उनके लुक्स और उनके अलग अंदाज पर भी फैंस फिदा रहते थे। लड़कियों में इनको लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती थी। हैंडसम देव आनंद काला पानी फिल्म में में सफेद शर्ट और काले कोट वाले लिबास में काफी पॉपुलर हुए।

देवआनंद को लेकर दीवानगी का आलम तो ये था उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं, खासकर जब देव आनंद सफेद शर्ट पर काले कोट में बाहर निकलते थे। उस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी।

देव आनंद का काला कोट काफी मशहूर हो गया था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब कोर्ट को देव आनंद के काले कोट पहनने पर रोक लगानी पड़ी थी, इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली थी।

साल 1958 में आई फिल्म ‘काला पानी’ में देव आनंद के सफेद शर्ट और काले कोट वाले लुक ने लड़कियों को ही नहीं बल्क‍ि लड़कों को भी दीवाना बना दिया था। इसके बाद देव साहब के काले कोट पर बैन लगाने की कवायद भी शुरू हुई थी। इस बात का जिक्र देव आनंद के ऑटोबायोग्राफी में किया गया है।

दरअसल, देव आनंद जब भी सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग का कोट डालकर बाहर निकलते थे, तो लड़कियां उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो जाती थीं। इतना ही नहीं बल्क‍ि लड़कियां उन्हें देखने के लिए छत से छलांग लगा देती थीं। अपने बेहतरीन लुक के साथ देव का यूं सार्वजन‍िक रूप से बाहर आना लोगों की जान पर बन आई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles