पहले बॉलीवुड में एंट्री, फिर गूगल इंडिया में बनी ‘हेड’

मयूरी कांगो

मुंबई। ‘घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस मयूरी कांगो हम सबको याद हैं।  फ्लॉप करियर के चलते वह बॉलीवुड को छोड़ डिजिटल वर्ल्ड में झंडे गाड़ने में लग गई थीं। अब इसका फल उन्हें गूगल ने दिया है।

मयूरी कांगो ने 24 साल पहले उठाया था बड़ा कदम

फ्लॉप करियर के चलते मयूरी ने 24 साल पहले बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।  मयूरी ने फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद अपनी अलग पहचान बनाई।  लेकिन इस बार चर्चा में आने का कारण बॉलीवुड नहीं, ‘गूगल इंडिया’ में अहम जिम्मेदारी मिलना है।  मयूरी कांगो ने इस लम्बे अंतराल के बाद गूगल इंडिया में ‘इंडस्ट्री हेड एजेंसी बिजनेस’ का पद संभाल लिया है।

12वीं क्लास में ही मिल गई फिल्म

मयूरी कांगो की बॉलीवुड में एंट्री की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उन्हें फिल्मों में काम करने का पहला मौका 12वीं क्लास में ही मिल गया था।  मयूरी ने फिल्म नसीम, पापा कहते हैं, बेताबी, बादल, होगी प्यार की जीत व कई अन्य फिल्मों में भी काम किया।  फ्लॉप होते फ़िल्मी करियर के बाद मयूरी ने थोडा गम थोड़ी खुशी, नरगिस, डॉलर बाबू, किट्टी पार्टी जैसे कई टीवी शो में भी काम किया, लेकिन उनका सिक्का वहां भी न जम सका।

2013 में मयूरी कांगो ने की वापसी

मयूरी कांगो ने फिल्मी करियर को अलविदा कहते हुए एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली और अमेरिका चली गयीं।  मयूरी ने अमेरिका में मार्केटिंग एंड फाइनेंस से अपना एमबीए पूरा किया और कुछ समय वहां पर नौकरी की।  बाद में मयूरी कांगो 2013 में भारत लौटीं और यहाँ अपना काम शुरू किया।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जाएद मेडल’ से नवाजेगा यूएई
Next article65 लाख रुपये की वसूली के मामले में बाराबंकी के एसपी सतीश कुमार निलंबित