अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने की प्राइमरी स्कूल के बच्चों से बात, शाम को लखनऊ के 1090 चौराहा पहुंचेंगी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने की प्राइमरी स्कूल के बच्चों से बात, शाम को लखनऊ के 1090 चौराहा पहुंचेंगी

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लखनऊ में हैं। सोमवार यानी आज उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जायजा लीं। मंगलवार यानी 8 नवंबर को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सोशल वर्क का निरीक्षण करेंगी। अभिनेत्री  प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैस्डर हैं।  साल 2016 में उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए ही वह उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

सबसे पूर्व उन्होंने सुबह बिजनौर और औरंगाबाद के  प्राइमरी स्कूल का दौरा किया । यहां उन्होंने  विद्यालय के क्रियाकलापों का जायजा लिया। इसके पश्चात  निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों पौष्टिक आहार के बारे में जाना। यहां शिक्षकों से पूछा गया कि पौष्टिक आहार के रूप में बच्चों को क्या दिया जाता हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का भार और लंबाई भी नापी गई। यहां के प्रोगाम में 11 बच्चों को लाया गया था।

बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी तस्वीर बना कर उपहार दिया। उसने स्वयं ही इस फोटो को बनाई थी। प्रियंका प्रातः 8 बजे यहां पहुंची थीं। यहां से वह निगोहां के लिए रवाना हुईं थीं।