‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर रिलीज, हनुमान जी की पीठ पर धनुष लिए दिखे श्री राम..

‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर जारी, हनुमान जी की पीठ पर धनुष लिए दिखे श्री राम..

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ की रिलीज में अभी वक्त है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को प्रभास ने फिल्म से एक नया पोस्टर जारी किया है। ‘आदिपुरुष’ में प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ हनुमान का किरदार देवदत नागे  निभा रहे हैं। मंगलवार को प्रभास ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्होंने संकट मोचन बजरंगबली का विशाल रूप दिखाया है।

Prabhas says he was frightened while making Adipurush: 'We made it with a  lot of love, respect, fear' | Entertainment News,The Indian Express

‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में पवनपुत्र हनुमान को अपने शक्तिशाली अवतार में हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। जबकि प्रभास उनकी पीठ पर सवार होकर अपने धनुष से निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, “मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा।”
Image
बता दें कि पिछले दिनों ही ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह पहुंचे थे। इसके साथ ही डायरेक्टर ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी इवेंट का हिस्सा बने थे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सभी लोगों ने अपने किरदारों आर फिल्म के बारे में बात की थी।