Aditya L1 Solar Mission: ISRO का नया कीर्तिमान, लॉन्च किया आदित्य एल-1

Aditya L1 Solar Mission: ISRO का नया कीर्तिमान, लॉन्च किया आदित्य एल-1

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारत ने अब सूरज की ओर कदम बढा दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने आज अपना पहला सोलर मिशन लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11: 50 बजे आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। लॉन्चिंग के ठीक 125 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इसके बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।

आदित्य-L1 16 दिनों तक धरती के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इस दौरान पांच कक्षा से होते हुए गुजरेगा, ताकि सही गति मिल सके। इसके बाद आदित्य-L1 का ट्रांस-लैरेंजियन 1 इंसर्शन होगा। यहां से सूर्ययान की 109 दिन की यात्रा शुरू होगी। इसके बाद आदित्य-L1 एक ऑर्बिट मैन्यूवर में पहुंचेगा।

आदित्य एल-1 भारत का पहला सूर्य मिशन है। इसे लॉन्च करके भारत सौर वायुमंडल यानी क्रोमोस्फेयर और कोरोना की गतिशीलता का अध्ययन करना चाहता है। आदित्य- L1 सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करेगा। सौर वायुमंडल को समझने का प्रयास करेगा।
देशभर में सूर्य मिशन Aditya-L1 को लेकर लोगों में उत्साह है। सूर्ययान की सफलता के लिए कांदिवली के मिथिला हनुमान मंदिर में हवन किया गया। वहीं, वाराणसी में भी मिशन की सफलता की कामना के लिए हवन हुआ। देवभूमि उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में ऐसा नजारा देखने को मिला।