रामपुर में आज़म खान के जौहर विश्वविद्यालय का उर्दू गेट प्रशासन ने किया धराशायी…..

रामपुर: लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर में बीजेपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की. आज़म खान के जौहर विश्वविद्यालय का उर्दू गेट बुधवार सुबह भारी फ़ोर्स के बीच धराशायी करा दिया गया.

उर्दू गेट के गिराए जाने की खबर सामने आते ही सपा खेमे में हड़कंप मच गया. आजम खान के समर्थक भी इसका विरोध करने लगे. लेकिन प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ पहुंचकर सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

आपको बता दें कि जौहर विश्वविद्यालय आज़म खान ने बनवाई है. वह खुद इसके संस्थापक हैं. लेकिन बीेजेपी सरकार ने इसपर कार्रवाई करते हुए एक नई राजनीति को हवा दे दी है.