पति बार-बार सेक्स की चाह रखता है…मना कीजिये…और ये तरीका अपनाइये…मान जाएंगे

कोरोना वायरस के चलते देश दुनिया में लॉक डाउन है। ज्यादातर दफ्तर बंद हैं। ऐसे में सभी काम-काजी पुरुष, महिलाएं सभी घर पर हैं। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपना दुखड़ा कह रही है। महिला का कहना है कि उसका पति दिन में कई बार सेक्स की डिमांड कर जिसकी वजह से वह परेशान हो गयी है। ये वीडियो दक्षिण अफ्रीकी देश घाना का बताया जा रहा है। ये स्थिति खतरनाक है और इन हालातों में पत्नी गलत कदम उठा सकती है। हम आपको आज बताएंगे कि महिलाओं को असहज होने की जररूत नहीं है, ऐसी समस्या किसी के साथ आ सकती है। लॉक डाउन में पति-पत्नी साथ में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में पति ज्यादा सेक्स की चाहत रख सकता है। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि सेक्स जोर जबरदस्ती के साथ नहीं किया जा सकता। आप इसे मना भी कर सकती हैं।

ये बात जहन में रखें कि सेक्स का रोमांच भी तभी मिलेगा जब दोनों पूरी तरह से तैयार हों नहीं तो ये बोझिल होता है। पत्नियां खुलकर अपने पति को मना कर सकती हैं और वे अगर न माने तो तर्क संगत तरीके से समझाये या फिर मेडिकल की भाषा में उन्हें सही बात बताएं। एक बार अगर आप अपनी दिक्कतों के बारे में उन्हें समझाएंगी कि उनके बर्ताव के कारण आप परेशान हो रही हैं तो वह भी मान जाएंगे। मन में किसी तरह की झिझक न पाले।

जब महिला ने कहा कि ‘मेरा पति बार-बार सेक्स की मांग करता है…खत्म करो लॉकडाउन’  

पति को बताएं समझाएं

उन्हें यह बताएं कि ज्यादा सेक्स के कारण आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आज हम आपकी इसी समस्या को दूर करने आये हैँ। आपको बता दें कि कई स्टडीज में इससे जुड़ी अलग-अलग बातें सामने आ चुकी हैं। ज्यादा सेक्स के कारण महिलाओं को शरीर में पूरे दिन थकान महसूस हो सकती है,  उनके प्राइवेट पार्ट में सूजन व जलन की समस्या पैदा हो सकती है, वेटनेस में कमी आ सकती है जिसकी वजह से जख्म हो सकता है। इसके अलावा कमर में दर्द बना रहता है।

अलग कमरे में सोएं

साथ सोने में किसी भी वक्त सेक्स का मन कर सकता है, ऐसी स्थिति में अलग कमरे में सोया जा सकता है। इससे एक गैप मेनटेन रहेगा और बार बार सेक्स की इच्छा से भी बच जाएंगे। अगर आपकी स्थिति घाना में रह रही महिला की तरह है तो अच्छा यही होगा कि एक ही घर में रहते हुए भी आप कम से कम कुछ दिनों के लिए तो अलग-अलग रूम में ही सोएं। हालांकि ऐसा करने से आपके पति नाराज हो सकते हैं लेकिन आप उन्हें समझाएंगी तो वे मान जाएंगे। ये हमेशा याद रखिये कि पति-पत्नी ही एक दूसरे की तकलीफों का ज्यादा बेहतर समझ सकते हैं।

मन में बेवजह का बोझ न लें। ये हमेशा याद रखें कि आपके सुख दुख में दोस्तों की भूमिका अहम होती है। तमाम दिक्कतों में जब आप अपने तकलीफों को साझा करते हैं तो सेक्स को लेकर भी आप दोस्तों से अपनी बात साझा कर सकते हैं, कोशिश यही होनी चाहिये कि आपसी समझ से एक दूसरे की भावना को समझा जाए

Previous articleराम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले के आरोप से सरगर्मियां बढ़ीं, चंपत राय ने आरोपों को सिरे से किया खारिज
Next articleकेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, गैर-मुस्लिम शरणार्थियों से मांगा आवेदन CAA से नहीं संबंधित