धर्म बदलने के बाद अब 65 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे एडवोकेट हरीश साल्वे

लंदन:  (Harish Salve ) जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक आगामी 28 अक्टूबर को हरीश साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ लंदन के एक चर्च में विवाह करेंगे। बता दें कि यह दोनों का ही दूसरा विवाह है। हरीश साल्वे देश के जाने-माने वकील और ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं। 65 साल के साल्वे ने बीते महीने ही अपने 38 साल बरस पुराने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त कर पत्नी मीनाक्षी साल्वे से तलाक लिया था। इसके बाद दोनों  कानूनी तौर पर अलग हो गए। हालांकि हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- मेरे काफिले पर चली गोलियां, UP पुलिस ने किया इंकार

धर्म परिवर्तन कर चुके हैं साल्वे

साल्वे भी धर्म बदलकर अब ईसाई बन चुके हैं। अपनी होने वाली पत्नी कैरोलिन के साथ वे पिछले दो सालों से लगाातार नॉर्थ लंदन के चर्च में जाते रहे हैं। हरीश साल्वे और कैरोलिन दोनों का ये दूसरा विवाह है। दोनों की पूर्व विवाह से संतानें भी हैं। पेशे से कलाकार कैरोलिन 56 साल की हैं और एक लड़की की मां हैं। हरीश साल्वे की कैरोलिन से मुलाकात आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी जहां से दोनों के बीच की एक गहरा रिश्ता कायम हुआ।

सीजेआई बोबडे के स्कूल मेट हैं साल्वे

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश  शरद अरविंद बोबडे और साल्वे दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पढ़ाई करते थे। 1976 में साल्वे दिल्ली आए गए और बोबडे मुंबई हाई कोर्ट। इसके बाद में बोबडे हाई कोर्ट जज बन गए और साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर सॉलिसिटर जनरल।  हरीश साल्वे शुरू से ही अपनी प्रतिभा की बदौलत नामी वकील रहे हैं। यही वजह थी कि उन्हें भारत सरकार ने सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था। इतना ही नहीं, साल्वे, कुलभूषण जाधव समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत सरकार की पैरवी कर देश को गौरवान्वित कर चुके हैं। भारत सरकार की पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के आग्रह पर उन्होंने इस केस की सुनवाई के लिए सिर्फ एक रुपए फीस ली थी।

देश दुनिया के नामी उद्योगपतियों और कंपनियों वोडाफोन, रिलायंस, मुकेश अंबानी, रतन टाटा जैसे सभी बड़े नामों के कानूनी मामलों की कोर्ट में नुमाइंदगी भी साल्वे ने ही की है

Previous articleबागपत: घर से निकलते ही लोहा व्यापारी का अपहरण, एक करोड़ की मांगी फिरौती
Next articleकोयला घोटाला: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की जेल, 10 लाख का जुर्माना