Aero India 2023: प्रधानमंत्री बोले- अमृतकाल’ का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित ‘एयरो इंडिया शो 2023’ में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां का आकाश इस बात का गवाह है कि देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यही न्यू इंडिया की सच्चाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का 2023 का शो भारत की ग्रोथ स्टोरी का उदाहरण है।

पीएम ने कहा कि इस वर्ष के एयरो इंडिया शो में 100 से ज्यादा देशों की हिस्सेदारी नए भारत में विश्व  के भरोसे को प्रदर्शित है। इस वर्ष के आयोजन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसमें MSME, भारतीय स्टार्टअप के साथ-साथ विश्व भर की स्थापित कंपनियों समेत सभी स्तरों से हिस्सेदारी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है। आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles