अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी अपने सात दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. विदेश मंत्री ने रविवार को दिल्ली स्थित अफगानिस्तान एंबेसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों के हर सवाल के जवाब दिए. उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, पाकिस्तान और अमेरिका पर अपना रूख साफ किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बार एक खास बात यह रही कि महिला पत्रकारों को प्रवेश मिला है. इस दौरान विदेश मंत्री ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए.
विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, कल मैं भारत के विदेश मंत्री से मिला. इस दौरान भारत-अफगान में दोबारा विकास कार्य शुरू करने पर बात हुई है. साथ ही अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की भी रणनीति तैयार की गई है. हेल्थ सेक्टर में काम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने घोषणा की दिल्ली और काबूल के बीच फ्लाइट चलाई जाएंगी. आमिर खान मुत्ताकी ने कहा कि अब भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार के लिए ज्वाइंट कमेटी बनेगी. व्यापार और छात्रों के लिए वीजा सुविधा बढ़ाने की भी बात हुई है. हमने अफगानिस्तान में कृषि समेत अलग अलग क्षेत्रों में निवेश के लिए निमंत्रण दिया. पोर्ट के इस्तेमाल की भी बात हुई. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत से अटारी, वाघा बॉर्डर को खोलने की दरखास्त की. अफगान के भारत में डिटेन लोगों की रिहाई की भी बात की. भारत के विदेश मंत्री ने उन्हें इन सभी मामलों पर आश्वासन दिया है.



