आफताब ने श्रद्धा का बेरहमी से किया मर्डर, शरीर के 35 टुकड़े कर रोज जंगल मे फेकता रहा, ऐसे हुआ पर्दाफाश

आफताब ने श्रद्धा का बेरहमी से किया मर्डर, शरीर के 35 टुकड़े कर रोज जंगल मे फेकता रहा, ऐसे हुआ पर्दाफाश

shradha aftab news: प्यार, धोखा और फिर निर्मम हत्या… शादी का प्रेसर देने पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड का  गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर उसके डेडबॉडी के कई पीस कर उसे कई दिनों तक दिल्ली के जंगलों में फेंकता रहा। रूह कपा देने वाली यह घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। केस में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में श्रद्धा नाम की युवती के मर्डर की बात कबूली है।

आफताब को अरेस्ट करने के बाद प्यार में दर्दनाक अंत की यह कहानी सुर्खियों में है। छह माह  पूर्व हुई इस रूह कपा देने वाली घटना के सनसनीखेज पर्दाफाश के लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन पार्टनर और गर्लफ्रेंड श्रद्धा का खौफनाक मर्डर कर उसके डेडबॉडी के 35 पीस किए और उन्हें लगातार 18 दिनों तक दिल्ली के अलग अलग जंगलों में फेकता रहा।

मुंबई के मलाड की रहने वाली थी युवती 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। लगभग एक वर्ष पूर्व श्रद्धा अफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए  मुंबई से दिल्ली आई थी। बताया गया कि मृतिका श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में जॉब करते थे। यहीं दोनों एक दूसरे से मिले। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, लेकिन दोनों के रिलेशन से परिवार वाले नाराज थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे, जहां आफताब ने उसकी बेरहमी से हत्या की।

बीते 18 मई को अनबन के बाद आरोपी ने की निर्मम हत्या 

केस की पुष्टि करते हुए दक्षिण दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया,  बीते 18 मई को अनबन के बाद आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने उसके मृत शरीर के 35 भाग किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस के मुताबिक,वह डेली  रात को 2 बजे घर से निकलता और  शरीर के टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ठिकाने लगाता।