Wednesday, April 2, 2025

68 वर्ष बाद फिर एयर इंडिया का मालिक बना टाटा ग्रुप ,सरकार ने की बड़ी घोषणा !

दिल्ली. टाटा सन्स को एयर इंडिया की चाभी मिल गई है। 68 वर्ष पश्चात फिर एयर इंडिया टाटा ग्रुप की हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद केन्द्र सरकार ने दी है। इसके लिए टाटा सन्स ने 18 हजार करोड़ की बोली लगाई थी। बता दें, एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में ही प्रारम्भ  कर दी गई थी।  

 

सूत्रों के अनुसार , 68 वर्ष  बाद फिर एयर इंडिया टाटा ग्रुप की हो गयी है। विनिवेश पर मंत्रियों के समूह ने फैसला लिया है। एयर इंडिया के संचालन की जिम्मेदारी टाटा सन्स को मिली हैं. टाटा सन्स ने 18 हजार करोड़ की बोली लगाई थी। एयर इंडिया की नीलामी में दो कंपनियों ने बोली लगाई थी। इसमें टाटा संस (Tata Sons) की बोली सबसे ज्यादा 18 हजार करोड़ रुपये की रही। मंत्रियों के पैनल ने इस बिड को क्लियर कर दिया और इस प्रकार एयर इंडिया अब टाटा संस का भाग  बन गया है। 

ज्ञात करा दें कि , देश के बड़े आर्थिक फैसले पर विचार करने के लिए एक स्पेशल पैनल गया था। इस पैनल में गृह मंत्री, वित्त मंत्री, कॉमर्स मिनिस्टर और सिविल एविएशन मिनिस्टर शामिल रहे। पैनल ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इसके पश्चात  बिड में सबसे अधिक बोली लगाने पर टाटा संस को विजयी घोषित कर दिया गया। बता दें कि एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में ही प्रारम्भ  कर दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles