अधीर रंजन की अभद्र टिप्पणी के बाद ,स्मृति ईरानी-अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लोकसभा में चौधरी के व्यक्तब्य को लेकर उन पर जमकर बरसने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार यानी आज सुबह ही राष्ट्रपति भवन पहुंच गई। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र मुंजपारा और जॉन बारला उनके साथ ही उपस्थित रहे।

बताया गया है कि  राष्ट्रपति मुर्मू और स्मृति ईरानी के मिलने  के कुछ ही समय  बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मुर्मू से मिलने पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles