नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सीएम उमर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा नहीं कर पाए. सांसद मेहदी ने कहा कि अगर अब्दुल्ला में खामेनेई की हत्या की निंदा करने की हिम्मत नहीं है, तो खाड़ी देश के हालात पर उनकी चिंता की बातें उन लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखतीं जो ईरान के सुप्रीम लीडर को मानते और उनका सम्मान करते थे.
सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में मेहदी ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि ट्वीट्स और बयानों को देखते हुए, मैंने पाया कि वो बस चिंता जाहिर कर रहे हैं और निंदा तो दूर, श्रद्धांजलि के एक शब्द तक भी नहीं कह पाए. मेहदी श्रीनगर सीट से लोकसभा सदस्य हैं. इनके सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस से रिश्ते काफी खराब हैं. उन्होंने कहा कि अगर अब्दुल्ला में एक आजाद देश के खिलाफ हमले की निंदा करने की हिम्मत नहीं है, तो उन्हें अपनी चिंता अपने तक ही रखनी चाहिए.


