Agra Houses Collapse: खुदाई के दौरान कई घर गिरे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Agra Houses Collapse: खुदाई के दौरान कई घर गिरे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के आगरा के नगर थाना क्षेत्र में वृहस्पतिवार (26 जनवरी) को कई घरों के गिरने की सूचना है। घरों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, आसपास के एक अतिथि गृह में चल रही खुदाई के दौरान घर ढह गए। हादसा नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, घटिया आजम खां का बताया जा रहा है। अब तक दो लोगों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घरों के गिरने के बाद मलबे में लगभग आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद घटनास्थल से जुड़े रोड को ब्लॉक कर दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।