मुंबई-ठाणे में दही हांडी की धूम, इन जगहों पर फूटेगी सबसे ऊंची मटकी

मुंबई-ठाणे में दही हांडी की धूम, इन जगहों पर फूटेगी सबसे ऊंची मटकी
कृष्ण जन्माष्टमी 2023 (Krishna Janmashtami 2023) पूरे देश में बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर जगह श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उमंग देखा जा रहा है। इस अवसर पर मुंबई और ठाणे में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव की धूम है। सूरज चढ़ने के साथ ही गली मोहल्लों में ‘गोविंदा आला रे आला’ की गूंज सुनाई देने लगी है। मुंबई और ठाणे के विभिन्न हिस्सों से गोविदाओं की टोली दही हांडी यानि मटकी फोड़ने के लिए रवाना हो चुकी है।
दही हांडी उत्सव के दौरान ‘गोविंदा’ के घायल होने की आशंका को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) ने एहतियातन बीएमसी के अस्पतालों में 125 बेड पहले से तैयार रखा है। बीएमसी ने सायन अस्पताल में दस बेड, केईएम अस्पताल में सात बेड, नायर अस्पताल में चार बेड और बाकि शहर और उपनगरों के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैयार किए गए हैं। इन अस्पतालों में घायल गोविंदाओं के इलाज के लिए तीन शिफ्ट में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिन्हें इंजेक्शन, दवाएं और सर्जरी सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
दही हांडी उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी राजनीतिक दलों के नेताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई, ठाणे में दशकों से मनाये जाने वाले इस लोकप्रिय उत्सव के लिए लाखों के इनाम रखे गए है। यह इनाम मानव पिरामिड (थर) की उंचाई के आधार पर तय किये गए है।
मुंबई और ठाणे में यहां लगेगी सबसे उंची दही-हांडी:

1) ठाणे – संस्कृति युवा प्रतिष्ठान

आयोजक- विधायक प्रताप सरनाईक

स्थान – ठाणे महानगर पालिका स्कूल ग्राउंड, वर्तक नगर, ठाणे
2) ठाणे- मनसे दही हांडी उत्सव

आयोजक – MNS नेता अविनाश जाधव 

स्थान – भगवती मैदान, विष्णु नगर, नौपाडा, ठाणे

3) ठाणे – दिघे साहेबांची हंडी (शिवसेना) मानाची हांडी

मार्गदर्शक – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

स्थान- टेंभी नाका, ठाणे

4) राम कदम दही हांडी

मुंबई के घाटकोपर में बीजेपी विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी दही हांडी लगाने का दावा किया है। हालांकि इसके इनाम की राशि का खुलासा नहीं हुआ है।
स्थान- घाटकोपर श्रेयस सिग्नल 

5) मुंबई के वर्ली के जांबोरी मैदान में बड़ी दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां कई नेता और अभिनेता शिरकत करने वाले है। वर्ली में हनुमान मैदान, वीर जिजामातानगर में शिवसेना उद्धव गुट दही हांडी उत्सव आयोजित कर रहा है।

6) साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी

ठाणे नगर निगम के पूर्व विपक्षी नेता देवराम भोईर के मार्गदर्शन में बालकूम जकात नाका स्थित साईं जलाराम प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दही हांडी उत्सव में कुल 15 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी इस कार्यकम में मुख्य अतिथि बनकर शामिल होंगे।

बता दें कि दही हांडी उत्सव में दही से भरी मटकी हवा में लटक रही होती है और गोविंदाओं की टोली मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ते है। मटकी (दही से भरे मिट्टी के बर्तन) फोड़ने आये लोगों को ‘गोविंदा’ कहा जाता है।
Previous articleTVS Apache RTR 310 हुई लॉन्च, कीमत बेहद कम
Next articleअलका लांबा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-‘गोडसे वादियों की सोच बस यही तक’