Friday, June 13, 2025

Vijay Rupani Passed Away: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में यात्रियों की जानकारी सामने आ रही है। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही विमान नीचे गिर गया और देखते ही देखते आग का गोला बन गया। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। जानकारी मिल रही है कि विमान में 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इस विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत (Vijay Rupani Died in Air India Crash) से उनके परिजनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन

बताया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani Passed Away) की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन में हैं और कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्‍हें वापस लाने के लिए ही रवाना हुए थे। विजय रूपाणी का सीट नंबर 2D बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी बेटी से मिलने के लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी के बेटी लंदन में रहती है, बेटी के पास उनकी पत्नी गई थीं। विमान हादसे की खबर मिलते ही विजय रूपाणी के घर के आसपास बाहर सन्नाटा छा गया।

कौन थे विजय रूपाणी?

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। पूर्व CM विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन में हुआ था। उनकी मां का नाम मायाबेन और पिता रमणिकलाल रूपाणी है। 7 भाई-बहनों में विजय रूपाणी सबसे छोटे थे। 1960 में म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था। गुजरात की सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से विजय रूपाणी ने BA और LLB की डिग्री हासिल की। BJP की महिला विंग की सदस्य अंजली से उन्होंने शादी की। उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। विजय रूपाणी के दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में जान जा चुकी है।

 

…जब गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे विजय रूपाणी

बता दें कि, विजय रूपाणी पढ़ाई के दौरान ही BJP छात्र संगठन ABVP से जुड़ गए थे। 1971 में उनका नाता संघ से जुड़ा। BJP के बनने के समय से ही वे पार्टी से जुड़े रहे। 1976 की इमरजेंसी के दौरान 11 महीने जेल में भी रहे। विजय रूपाणी 1996 से 1997 के बीच राजकोट के मेयर भी रहे। इसके बाद 1998 में BJP की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी नियुक्त गए। 2006 में गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन का पद ग्रहण किया। 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए गए। 2013 में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद साल 2014 में राजकोट वेस्ट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। 2014 में आनंदीबेन पटेल की सरकार के दौरान परिवहन मंत्री बनाए गए। 2016 में गुजरात BJP के अध्यक्ष चुने गए। इसी साल यानी 7 अगस्त 2016 को विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वहीं, 2017 में BJP ने गुजरात में चुनाव जीता और रूपाणी को वापस फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles