Drishyam 3 Actor Ajay Devgn Hit and Flops: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त से फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. चाहे एक्शन हो, रोमांस हो या फिर कॉमेडी, अजय देवगन ने हर जॉनर में कमाल किया है और उनका अलग ही जलवा देखने को मिला है. एक्टर हर साल 3-4 फिल्में लाते हैं. साल 2026 में भी उनकी बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है. वैसे तो अजय देवगन कई सारी फिल्म फ्रेंचाइज का हिस्सा रहे हैं. लेकिन उनकी दृश्यम फिल्म फ्रेंचाइज बेहद खास है और दर्शकों को काफी पसंद भी आई है. अब इस फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दृश्यम 3 को लेकर काफी बज बना हुआ है और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का जब पहला पार्ट आया था तो इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला था और ओटीटी पर फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया था. अब फिल्म का तीसरा पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा. अजय देवगन ने भले ही अपने करियर में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. लेकिन इसके बाद भी एक्टर को अपने करियर में अब तक 500 करोड़ी फिल्म नसीब नहीं हो सकी है. आइए जानते हैं कि अजय देवगन के करियर की टॉप 5 फिल्में कौन सी हैं और उनकी दृश्यम 3 फिल्म क्या उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है.



