Wednesday, April 2, 2025

उत्तराखंड में आप के सपनों पर फिरा पानी ,कर्नल कोटियाल ने दिया इस्तीफा

17 खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा की जंग हारने के बाद आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया। कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

आप ने उन्हें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया था। कर्नल गंगोत्री सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहें थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  कर्नल ने इस्तीफे के फैसले पर कहा कि मैंने यह निर्णय पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अजय कोठियाल को भोले का फौजी बताते थे। कोठियाल के पार्टी छोड़ने से आप को भारी नुकसान पड़ गया है। उत्तराखंड में सैनिक परिवारों की संख्या काफी है। आम आदमी पार्टी इसी का लाभ उठाने के लिए कोठियाल को पहाड़ पर सियासत करने के लिए सकारात्मक बिंदु मानती थी। कोठियाल का अपने क्षेत्र के साथ ही राज्य के अन्य कई इलाकों में अच्छा प्रभाव है। कर्नल ने अपने आगामी राजनीतिक योजनाओं के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इनके इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles