महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अचानक निधन के बाद से कई सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं. सबसे जरूरी और सबसे खास कहा जाने वाला चाचा का साथ भी उनके जीते-जी नहीं हो पाया है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनका सपना था कि वे एक बार फिर चाचा के साथ ही राजनीति करें. इसके लिए लंबे समय से बातचीत चल रही थी. इस बातचीत के शुरू होने के समय की भी एक तस्वीर सामने आई है.
सोशल मीडिया समेत हर जगह इस फोटो की चर्चा हो रही है. ये फोटो उस समय की है जब शरद पवार और अजित पवार के बीच दोनों एनसीपी के विलय को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. इस तस्वीर में शरद पवार, अजित पवार, राजेश टोपे, जयंत पाटिल, हर्षवर्धन पाटिल सहित शरद पवार गुट के अन्य नेता दिखाई दे रहे है.




