महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जहां एक ओर दिग्गज नेताओं की ओर से लगातार शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं, तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे के लिए जांच की मांग की है. दूसरी ओर इस विमान हादसे पर भड़कते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में राजनीतिक नेताओं और आम लोगों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है. हादसे की जांच होनी चाहिए.
सीएम ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता के असामयिक निधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं हैरान हूं कि देश में लोग और राजनीतिक नेता तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं. देश में राजनीतिक नेताओं और आम लोगों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है.” साथ ही ममता ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अजित पवार की मौत की जांच की मांग की.उन्होंने तोड़फोड़ के एंगल से भी इनकार नहीं किया है.



