महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन के पहले उनकी मां आशाताई मराठी न्यूज़ चैनल लगाकर खबर देख रही थी. जब अजित पवार की खबर स्क्रीन पर फ्लेश हुई तो उन्होंने पूछा, “अरे, क्या दादा का एक्सीडेंट हुआ है?”
अजित पवार बुधवार सुबह जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए बारामती आने वाले थे. हालांकि, बारामती एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उनके विमान क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है.



