मैनपुरी सड़क हादसे के पीड़ितों से सैफई मेडिकल कालेज में मिले अखिलेश

अखिलेश

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचकर हाई-वे पर हुए हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से ​मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। हमारी सरकार में हाई-वे पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री से किसान परेशान हैं। भाजपा ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया। भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है। केन्द्र की पांच साल और राज्य की 2 वर्ष पुरानी भाजपा सरकार से जनता को हिसाब मांगना चाहिए। नोटबंदी से व्यापार चौपट हुआ है और उद्योग धंधे बंद हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ 01 प्रतिशत वालों के हैं। 99 प्रतिशत तो किनारे रह गए।

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, हमने मिटाया देश का कलंक, ढांचे पर चढ़कर तोड़ी बाबरी मस्जिद

पिछले चरणों में मतदान का जो रूझान दिखा है, उससे उम्मीद है कि नई सरकार बनने जा रही है। यह गठबंधन की सरकार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का अब खाता नहीं खुलने वाला है क्योंकि समाज का हर वर्ग दुःखी है। किसान बदहाल है और नौजवान बेरोजगारी का मारा है। ये चुनाव महामिलावट का नहीं महापरिवर्तन लाने वाला है। देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।

Previous articleगठबंधन से जनता में उमंग, भाजपा में बौखलाहट: मायावती
Next articleगुजरात के पाटन से पीएम का बड़ा बयान, पाक पायलट को वापस न करता तो कत्ल की रात होती