तिरंगा यात्रा को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान – भाजपा दंगा करा सकती है , सरकार में आए तो कराएंगे जातीय जनगणना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी RSS का सियासी दल है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 50 साल तक अपने नागपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया। समाजवादियों ने जनेश्वर पार्क में सबसे ऊंचा झंडा लगवाया। हम तिरंगे का सम्मान करते हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के लोग हमेशा लोगों को बांटकर सियासत करते हैं। उपमुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से हैं इसलिए उनको आगे करके यह दिखाना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों के साथ है, पर असल में ऐसा नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में बीते वर्ष ऐसा हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो जातीय जन गणना करवाई जाएगी। अखिलेश यादव ने माना कि विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके दफ्तर की बड़ी गलती रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles