अक्षय कुमार ने किया खतरनाक रैंप वॉक, देखकर पत्नि बोलीं- ‘मैं तुम्हारी जान ले लूंगी’

मुबंई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को आपने कई बार स्टंट करते देखा होगा. वो सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी कई खतरनाक स्टंट करते रहते हैं. लेकिन इस बार अक्षय ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना भी घबरा गईं और कहा कि घर आओ, मैं तुम्हारी जान ले लूंगी.

दरअसल, अक्षय कुमार अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. मंगलवार को सीरीज द एंड की लॉन्चिंग पर उन्होंने खुद को आग लगाकर रैंप वॉक किया जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई घबरा गया. अक्षय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. जिसे देख वाइफ ट्विंकल खन्ना डर गईं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा-‘बकवास! घर आओ, अगर तुम इस स्टंट के बाद बच गए तो मैं तुम्हारी जान ले लूंगी, भगवान मेरी हेल्प करो।’ अक्षय ने इसका फनी रिप्लाई करते हुए लिखा-‘इस बात से मुझे अब सच में डर लग रहा है।’

बता दें, अक्षय की यह सीरीज अमेजन प्राइम के साथ होगी. अभी इसका वर्किंग टाइटल द एंड होगा जो बाद में बदला जाएगा. लॉन्चिंग पर अक्षय ने कहा-‘मैं एक्शन से कभी दूर नहीं हो सकता, एक्शन मेरे अंदर है, मैं खुद को स्टंटमैन पहले मानता हूं और बाद में एक्टर.’ हालांकि अक्षय ने इस दौरान सीरीज की कहानी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

अक्षय ने कहा-‘मैं टीम के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, यह एक एक्शन पैक्ड सीरीज होगी जिसमें काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं.’ अक्षय ने इस दौरान ये भी बताया कि डिजिटल डेब्यू के पीछे मेरे बेटे आरव का हाथ है. उसका मानना था कि मुझे वेबसीरीज में काम करना चाहिए क्योंकि आजकल ज्यादातर यूथ इसमें ही दिलचस्पी ले रहा है.