ऑल्ट न्यूज के को – फाउंडर जुबैर को SC से मिली बड़ी राहत, सभी 6 केस में दी अंतरिम जमानत

ऑल्ट न्यूज के को – फाउंडर जुबैर को SCमिली बड़ी राहत, सभी 6 केस में ने दी अंतरिम जमानत
ऑल्ट न्यूज के को -फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को बड़ी राहत दी। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया और उन्हें उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी छह प्राथमिकियों में जमानत दे दी।

सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि जुबैर को 20,000 रुपये के जमानत बांड के साथ जमानत पर रिहा किया जाएगा। साथ ही अदालत ने कहा कि जुबैर अपने विरुद्ध दर्ज सभी या किसी भी एफआईआर  को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि FIR का ट्रांसफर सभी मौजूदा व भविष्य की सभी मामलों पर लागू होगा, जो भी इस मुद्दे पर दर्ज की जा सकती हैं।