Amarjeet Jaykar video: ‘दिल दे दिया है’ गाकर अमरजीत ने इंटरनेट पर लगाई आग, सोनू सूद ने बुलाया मुंबई

Amarjeet Jaykar video: ‘दिल दे दिया है’ गाकर अमरजीत ने इंटरनेट पर लगाई आग, सोनू सूद ने बुलाया मुंबई

Amarjeet Jaykar video: सोशल साइट्स पर न जाने कितने नए वीडियोज डेली देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो वायरल (Viral Video) होने की दौड़ में पीछे रह जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जो बहुत ही बेहतरीन होते हैं।

साथ ही ये वीडियोज इंटरनेट पर छा जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब  वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में ये चर्चा की वजह भी बना हुआ है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो बिहार के एक लड़के का है। इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके कायल हो गए हैं।

मालूम हो कि ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के का है, जिसमें युवक ने ‘दिल दे दिया है’ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में युवक अपने आस-पास की चीजें भी दिखा रहा है।

साथ ही लोगों को इस युवक की सुरीली आवाज बहुत पसंद आ रही है। और लोग उसकी खूब तारीफ करने में लगे हुए हैं।

अपनी आवाज से सबको कायल करने वाले इस सख्स का नाम अमरजीत जयकर है। अमरजीत जयकर मूलतः बिहार के निवासी हैं। साथ ही अमरजीत के इस वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव तक उसकी तारीफ की गई है।

गौरतलब है कि अमरजीत के इस  बेहद वायरल वीडियो को देखकर एक्टर सोनू सूद ने लिखा है कि ”एक बिहारी, सौ पे भारी।” इसके साथ ही 21 फरवरी को एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी वीडियो शेयर करते हुए ट्विट किया और लिखा कि यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर शेयर करें। साथ ही फिल्म निर्माता  विनोद कापड़ी ने भी कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है।